फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्री गार्ड चोरी करता युवक दबोचा, हाथ में बंधा था कलावा, छिपा रहा था अपनी पहचान, मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 03:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करणी सेना के ज्ञानेंद्र सिंह चोहान ने ट्री गार्ड चोरी करते एक युवक पकड़ लिया। उसके हाथ में कलावा बंधा था, वह अपना नाम मजीद बता रहा था। पकड़ा युवक अपनी पहचान भी छिपा रहा था।
विज्ञापन
ट्री गार्ड चोरी करता युवक दबोचा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के सामने लगे ट्री गार्ड चोरी करते समय 8 नवंबर शाम एक युवक को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक हाथ में कलावा बांधकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार पकड़ा गया युवक अपना नाम किला का नगला का मजीद बता रहा था जबकि उसके हाथ पर कलावा बंधा था। आरोप है कि यह हरकत जानबूझकर भ्रमित करने के इरादे से कर रहा था। सीओ सर्वम सिंह के अनुसार इस मामले में नगर निगम से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें