फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नगला पटवारी नाम से बनेगा नया थाना, महेशपुर में बनेगी नई पुलिस चौकी, पुलिस विभाग ने मांगी जमीन

Sun, 09 Nov 2025 02:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित महेशपुर में आरपीएस इंटर कॉलेज के पास जल्द ही एक नई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। एसएसपी ने इसके लिए 800 वर्ग मीटर जमीन की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस थाना व चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगला पटवारी के नाम से नया थाना और महेशपुर पर नई पुलिस चौकी बनेगी। पुलिस विभाग ने थाने के लिए छह हजार वर्गमीटर और चौकी के लिए चार हजार वर्गमीटर जमीन प्रशासन से मांगी है। इसके अलावा चार हजार वर्गमीटर जमीन सदर मालखाने के लिए भी मांगी गई है।

विज्ञापन


जिले में अभी 31 थाने हैं। नगला पटवारी को नया थाना बनाने के लिए चार नवंबर 2025 को एसएसपी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा। इसमें बढ़ती जनसंख्या, अपराधों की रोकथाम और जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना क्वार्सी और थाना सिविल लाइन के बीच थाना नगला पटवारी को सृजित किए जाने जमीन का अनुरोध किया गया। 11 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2025 तक कई बार इस संबंध में पत्राचार किया, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई है।

नया थाना नगला पटवारी के लिए नगला पटवारी के आसपास 6000 वर्ग मीटर, सदर मालखाना एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम के लिए 4000 वर्ग मीटर और महेशपुर के पास पुलिस चौकी निर्माण के लिए 800 वर्ग मीटर जमीन गृह (पुलिस) विभाग के नाम से आवंटित करते हुए उपलब्ध कराने के लिए कहा है। - नीरज जादौन, एसएसपी
विज्ञापन


महेशपुर चौराहे पर है पुलिस सुरक्षा की जरूरत
थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित महेशपुर में आरपीएस इंटर कॉलेज के पास जल्द ही एक नई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। एसएसपी ने इसके लिए 800 वर्ग मीटर जमीन की मांग की है। प्रधानाचार्य मुनेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि कॉलेज से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक चौराहा है। छुट्टी के समय चौराहे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। विरोध करने पर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्टाफ के साथ भी कई बार झगड़ा हो चुका है। इसकी लिखित शिकायत एसएसपी और संबंधित थाने में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें