मोमोज खान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसका वीडियो सामने आया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के नगला मंदिर में मोमोज खाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने मारपीट के दौरान जेब से 1500 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
गांव बढ़ौली फत्ते खां निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, वह 28 अगस्त की शाम बाबा नीब करौरी मंदिर के पास मोमोज खाने गया था। इसी दौरान नगला मंदिर निवासी रोहित समेत चार-पांच युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।
सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मोमोज खाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।