फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे के साथ वेलेंनटाइन सप्ताह का आगाज

विज्ञापन
मैरिस रोड पर वेलनटाइन डे पर गुलाब का फूल खरीदतीं युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वेलेंनटाइन सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया है। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रोज डे मनाया गया। इस दौरान युवा पीढ़ी में काफी जोश देखा गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों को गुलाब देकर इसका आगाज किया। वहीं बाजार में गुलाब की कीमतों में इजाफा हो गया। 20 रुपये में बिकने वाला गुलाब का फूल 40 रुपये तक बिका। सबसे महंगा सौ गुलाबों का बुके 4500 रुपये का बिका।
विज्ञापन

रोज डे के साथ ही वेलेंनटाइन सप्ताह का आगाज हो गया है। सोमवार को शहर के बाजारों में भीड़ देखी गई। इस दौरान युवा पीढ़ी से लेकर बच्चों व बुजुर्गों ने भी अपने प्रियजन को गुलाब का फूल दिया। सेंटर प्वाइंट स्थित फूल विक्रेता देवेंद्र वर्मा ने बताया कि आम दिनों में 20 रुपये में बिकने वाला गुलाब का फूल आज 40 से 50 के बीच बिका। वहीं गुलाब के गुलदस्तों की भी अच्छी डिमांड रही। सबसे महंगा 100 गुलाबों का गुलदस्ता 4500 रुपये बेचा गया। इसके अलावा सौ, दो सौ, तीन सौ हर प्रकार के गुलदस्ते बिके। गुलाब का फूल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी थी। वहीं मंगलवार को युवा प्रपोज डे मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें