फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कलावा बांधने पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज, पुलिस का दावा पुराना है मामला

Mon, 15 Apr 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना देहलीगेट क्षेत्र के एक संप्रदाय विशेष से जुड़ा युवक कबाड़ खरीदने का काम करता है। आरोप है कि वह हाथ में कलावा बांधकर खिरनीगेट क्षेत्र में कबाड़ खरीद रहा था। शक होने पर उसे एक युवक ने रोक लिया। नाम, पता पूछने के बाद उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
कलावा बांधने पर युवक की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनीगेट इलाके में एक युवक को हाथ में कलावा बांधकर कबाड़ खरीदना भारी पड़ गया। शक होने पर उसे एक युवक ने पकड़ लिया और मारपीट कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का दावा है कि घटनाक्रम चार-पांच माह पुराना है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के एक संप्रदाय विशेष से जुड़ा युवक कबाड़ खरीदने का काम करता है। आरोप है कि वह हाथ में कलावा बांधकर खिरनीगेट क्षेत्र में कबाड़ खरीद रहा था। शक होने पर उसे एक युवक ने रोक लिया। नाम, पता पूछने के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मारपीट का कुछ राहगीरों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायल कर दिया।

इलाका पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सासनीगेट ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर इलाके के ही गौरव वार्ष्णेय के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें