फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रास्ते में दिया नंबर, कहा रोजाना बात करना, वरना भाई को जान से मार दूंगा, युवती के मना करने पर हुआ यह

Sat, 30 Dec 2023 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती ने बताया कि वह छर्रा पढ़ने जाती है। एक दिन गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक कर अपना मोवाइल नंबर दिया। युवक ने कहा कि मुझसे रोजाना बात किया कर, बात नहीं करेगी तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। युवती ने मोबाइल नंबर लिखे हुए कागज को फाड़ कर फेंक दिया और अपने भाई को सबकुछ बता दिया। 
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने युवती ने को रास्ते में रोक कर अपना नंबर दिया और रोजाना फोन करने को कहा। फोन न करने पर युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने नंबर लिखा कागज फाड़ दिया। युवक ने युवती के भाई को तमंचे के बल पर पीट दिया । मामले में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी  युवती ने बताया कि वह छर्रा पढ़ने जाती है। एक दिन गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक कर अपना मोवाइल नंबर दिया। युवक ने कहा कि मुझसे रोजाना बात किया कर, बात नहीं करेगी तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। युवती ने मोबाइल नंबर लिखे हुए कागज को फाड़ कर फेंक दिया और अपने भाई को सबकुछ बता दिया। 

युवती के भाई ने उस युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट कर दी। तभी से युवती ने युवक के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने 30 दिसंबर की सुबह युवती के भाई को गांव में तंमचा लेकर घेर लिया और बुरी तरह से मारपीट कर जानसे मारने की कोशिश की। युवती के भाई ने थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें