फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में गोलीकांड: तमंचे की छीना झपटी में चली गोली, युवक के पेट में घुसी, दोस्त हुए फरार

Tue, 25 May 2021 07:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसपी सिटी के अनुसार तमंचे की छीना-झपटी में गोली चली है। उसके दोस्त फरार हैं। बाकी जांच की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकौना में मंगलवार दोपहर दोस्तों में लोड तमंचे को लेकर हुई छीनाझपटी में चली गोली एक युवक के पेट में जा धंसी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल साथी दोस्त तमंचा मौके पर ही छोड़कर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। मूल रूप से गांधीपार्क के एटा चुंगी शिवम विहार निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार नशे का आदि है। इसे लेकर उसके घर में कलह रहती है। 

मंगलवार दोपहर भी पिता मान सिंह ने उसे किसी बात पर जमकर डांटा था। इस पर दोपहर करीब 2 बजे वह गुस्से में घर से तमंचा लेकर नगला तिकौना अपने दोस्तों के पास आ रहा था। इसी बीच नगला तिकौना के खाली प्लाट में अमन तमंचे में कारतूस लोड कर उसे छिपाने लगा। 
विज्ञापन


इसी बीच उसके दो दोस्त आ गए और तमंचा दिखाने की कहने लगे। अमन ने मना कर दिया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां अमन व उसके दोनों दोस्तों में तमंचे को लेकर छीनाझपटी होने लगी। तभी लोड तमंचे से गोली चली और अमन के पेट में जा धंसी। इससे वह जख्मी होकर वहीं गिर गया। 
 
विज्ञापन

यह देख उसके दोस्त भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले उसे जिला अस्पताल ले गई और वहां से मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। घटनास्थल पर एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सीओ विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल भी आ गए। एसपी सिटी के अनुसार तमंचे की छीना-झपटी में गोली चली है। उसके दोस्त फरार हैं। बाकी जांच की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें