कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते यासिर देसाई व आकांक्षा शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर बुधवार रात बॉलीवुड सिंगर यासिर देसाई और आकांक्षा शर्मा ने अपने गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बारिश के बाद बढ़ी सर्दी भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी और वे गीतों की मस्ती में झूमते नजर आए। मंच पर यासिर देसाई और आकांक्षा शर्मा के पहुंचते ही दर्शकों ने उनका गर्मजोशी के साथ तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा ने दीप जलाकर किया।
आकांक्षा ने तेरे लिए दुनिया छोड़ दी है...। बन्नो री बन्नो मेरी चली ससुराल...। ओ मेरे संग यारा ..।यासिर देसाई ने अपनी लोकप्रिय एलबम का गाना तुझपे प्यार आया, पहली पहली बार आया...। मचलता भी है बरसता भी है...। तेरे बिन यारा, तुझ पे करार आया...। जैसे गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर झूमते और थिरकते नजर आए।