फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से निकल कर जा रहे मजदूर की साइकिल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सासनी गेट चौराहे के पास शराब के ठेके से निकल कर जा रहे एक व्यक्ति की साइकिल से गिरकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि वह नशे की हालत में गिर गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सासनी गेट के सराय भूखी निवासी 35 वर्षीय किशन लाल ढलाई वाली भट्टी पर काम करता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार को काम खत्म करने के बाद में सासनी गेट चौराहे पर बने देसी शराब के ठेके पर पहुंच गया। कुछ देर बाद वहां से बाहर निकला। बाहर निकलने के बाद साइकिल से अपने घर जाने लगा तो वह सड़क पर ही गिर गया। गिरने से उसके सर में चोट लगी। बाद में उसको पास के नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि किशन लाल की छोटे भाई जितेंद्र की भी नशे की हालत में नाले में गिरने के बाद मौत हो गई थी। किशन लाल की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम है। उसके दो बेटे हैं और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें