फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अमर उजाला संवाद में आधी आबादी ने बताया, ऐसा हो अलीगढ़ का मेयर

Sat, 06 May 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरती मित्तल ने कहा कि मेयर पढ़ा-लिखा हो और उसमें नेतृत्व का गुण हो, क्योंकि सबको साथ लेकर के ही विकास हो सकता है। स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बनाने वाला मेयर होना चाहिए।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में महिलाएं अपनी राय रखती हुए - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल के जूनियर विंग में अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सिटी को स्मार्ट बनाने वाला मेयर होना चाहिए। आरती मित्तल ने कहा कि मेयर पढ़ा-लिखा हो और उसमें नेतृत्व का गुण हो, क्योंकि सबको साथ लेकर के ही विकास हो सकता है। स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बनाने वाला मेयर होना चाहिए।

विज्ञापन


शालिनी मित्तल ने कहा कि जो सर्वधर्म का विकास करेगा, वही अच्छा मेयर है। मेयर जुनूनी होना चाहिए कि उसे शहर का ईमानदारी से विकास करना है। मेयर आपराधिक प्रवृति वाला न हो। रश्मि महाजन ने कहा कि पिछले कई सालों से स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़-फोड़ हुआ है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मेयर ऐसा हो, जो ऐसी व्यवस्था बनाए कि जनता समस्याओं को लेकर आसानी से उनसे मिल सके। कविता गुप्ता ने कहा कि मेयर जमीन से जुड़ा हो, ऐसा न हो कि उनसे मुलाकात ही न हो पाए। मेयर को जनता की परेशानियों का अहसास हो, न कि वह एसी में बैठकर शहर की सरकार चलाए। अलका अग्रवाल ने कहा कि कुत्तों और बंदरों के आतंक को खत्म पर कार्ययोजना बननी चाहिए। इनके लिए आश्रय स्थल होना चाहिए। ऐसा मेयर हो, जो शहर की गंदगी को रात में ही साफ कराए, ताकि जनता को दिक्कत न हो।

राधिका चौहान ने कहा कि  शहर में सफाई की व्यवस्था को बनाने वाला मेयर होना चाहिए। बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है, पानी के सुचारू रूप से निकलने की व्यवस्था करने वाला मेयर होना चाहिए। शुगुफ्ता परवेज ने कहा कि मेयर पढ़ा-लिखा हो, जो हमारी बातों को समझे और शहर का भरपूर विकास करे। अनीता कौशिक ने कहा कि शहर में भी रात में ही कचरे के निस्तारण की व्यवस्था करने वाला मेयर होना चाहिए। दिव्या मित्तल ने  मेयर में सही और गलत निर्धारित करने की क्षमता होनी चाहिए। 
विज्ञापन


वंदना अग्रवाल ने कहा कि मेयर शहर की मुख्य समस्या को जानें। कल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि मेयर ऐसा हो जो सबकी आवाज को सुने। मनुष्य ही नहीं पशु और पक्षियों के बारे में सोचने वाला भी होना चाहिए। अलका अग्रवाल ने कहा कि मेयर में जनप्रतिनिधित्व का गुण होना चाहिए। रंजना यादव ने कहा कि ठेले और सब्जी वालों के लिए एक उचित स्थान निर्धारित करने का काम नए मेयर को करना चाहिए। दीक्षा ने कहा कि मेयर के साथ-साथ जनता को भी सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें