फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः महिलाओं को रक्षक अवार्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं शहवाज शोहरत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ऑल लेडीज लीक ने रविवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में महिला सशक्तीकरण के लिए शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं व पुरुषों को रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्षा विनीता भाटिया, प्रोफेसर आयशा फारूक, डॉ. शरीक अकील, डॉ. शारदा राठी, इरफान रहम अली, नदीम राजा आदि ने प्रतिभागिता की। यहां वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए अपने विचार रखे। सजदा नदीम, सना कमर, कल्पना सिंह, भावना खान, अनुपम गुप्ता, देवांशु अरुण अग्रवाल, तारिक खान, सूफिया जावेद, अल्बिया आब्दी, रूबीना राशिद अली, तलत जावेद, अदीब एजाज को कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मदद के लिए अवार्ड दिए गए। ऑल लेडीज लीक की चेयरमैन शहवार शोहरत ने महिलाओं से आह्वान किया कि हम सभी को अपना आत्म विश्वास बढ़ाकर एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें खुद अपनी पहचान बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें