फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रूमाल सुंघाकर महिला को किया बेहोश, पर्स से जेवरात-नकदी लूटे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला को रास्ते में एक व्यक्ति मिला, उसने आंखों के शिविर के बारे में पूछा। मना करने पर पीछे से आए एक व्यक्ति ने रूमाल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। दोनों महिला के पर्स को लेकर भाग गए।
विज्ञापन
महिला को बेहोश कर लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के मोहल्ला आरके पुरम निवासी एक महिला को बेहोश कर शातिरों ने पर्स से नकद रुपये सहित सोने के जेवरात पार कर दिए। राहगीरों ने बेहोश हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पीड़िता कविता देवी पत्नी अजीत कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर सुबह वह अपने घर से दवा लेने अलीगढ़ जा रही थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास निजी अस्पताल के बराबर में एक व्यक्ति मिला, उसने आंखों के शिविर के बारे में पूछा। मना करने पर पीछे से आए एक व्यक्ति ने रूमाल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। 

आरोप है कि दोनों उनके पर्स को लेकर भाग गए। उसमें चार सोने-चांदी की अंगूठी, कुंडल व चार हजार रुपये नकद रखे थे। बेहोश हालत में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें