फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मेडिकल में इलाज के दौरान डेंगू से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ससुराल वालों ने बताया कि महिला डेंगू से पीड़ित थी। वहीं मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बांईकलां निवासी डेंगू पीड़ित एक महिला की 1 दिसंबर की रात जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव बांईकलां निवासी नईमुद्दीन का निकाह 10 वर्ष पहले जनपद गाजियाबाद के लोनी निवासी खलील की बेटी गुलफ्सां के साथ हुआ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से गुलफ्सां को बुखार आ रहा था। कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पर भी सुधार न होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां इलाज के दौरान 1 दिसंबर की रात निधन हो गया। इस पर वह शव लेकर गांव चले आए।

वहीं मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ महेश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों ने बताया कि महिला डेंगू से पीड़ित थी। वहीं मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें