गुंजन वार्ष्णेय को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज करा रहे थे। वहां पर जांच के बाद गुंजन को डेंगू बताया गया था।
2 दिसंबर की सुबह गंगीरी में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था और अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवती के परिवार में उसी दिन ही शादी थी।
विज्ञापन
गंगीरी निवासी गुंजन वार्ष्णेय (32) पत्नी रोहित वार्ष्णेय को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज करा रहे थे। वहां पर जांच के बाद गुंजन को डेंगू बताया गया था। परिजन के अनुसार 1 दिसंबर की रात इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टर ने आगे इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिजन दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।
वह अपने पीछे पति, बेटे-बेटी को रोता छोड़ गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को टीम गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। परिजन के अनुसार गुंजन के चचिया ससुर की बेटी की 2 दिसंबर को दिल्ली में शादी थी।