फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति सहित दो घायल

Sun, 17 Nov 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसिया ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर पति-पत्नी और एक अन्य बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में एक निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतका गुड़िया देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना में 17 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर गांव चूहरपुर तिराहे के पास निजी बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी के गांव हज्जीपुरा निवासी यशपाल कुमार 17 नवंबर को गांव चूहरपुर नगलिया में अपने मौसिया ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। साथ में उनकी पत्नी गुड़िया देवी और जवां रामपुर निवासी रिश्तेदार अमीचंद भी थे। तीनों बाइक से लौट रहे थे। 

हाईवे पर चूहरपुर तिराहे के पास पहुंचे तभी बुलंदशहर की ओर से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक से उछलकर 38 वर्षीय गुड़िया सड़क पर गिरी और बस के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यशपाल और अमीचंद घायल हैं। 
विज्ञापन


हादसा होते ही बस छोड़कर चालक भाग निकला। उधर कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को रोता छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें