फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आई मोपेड, महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 11 Oct 2024 12:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह साढ़े चार बजे मोपेड पर दंपति घर से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे महरावल के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में रीना देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका रीना देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना स्थित हाईवे महरावल के पास मोपेड सवार महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना क्षेत्र के ओरछा के गांव विक्रमपुर हाल मुकाम गाजियाबाद के सैक्टर 62 खोडा निवासी ज्ञान सिंह सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह 4 अक्टूबर को पत्नी रीना देवी, 10 वर्षीय बेटा सौरभ के साथ मोपेड से किसी काम को लेकर गांव आए हुए थे। 
विज्ञापन


11 अक्टूबर की सुबह साढ़े चार बजे वह घर से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे महरावल के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में रीना देवी की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका रीना देवी अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी को रोते-बिलखते छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें