फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बच्चे गए स्कूल, पति काम पर, महिला ने की खुदकुशी, लौटने पर शव देख बेटा-बेटी बोले-उठो मां हम आ गए

Thu, 24 Apr 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। महिला ने बेटा-बेटी को स्कूल भेजा और पति को खाना खिलाकर काम पर भेज दिया। सभी के जाने के बाद महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। 
विज्ञापन
किशोरी का शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 वर्षीय एक महिला ने 24 अप्रैल सुबह बच्चों के स्कूल और पति के काम पर जाने के बाद कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हरदुआगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव का नरेंद्र मजदूरी काम करता है। वह सुबह घर से काम पर निकला था। 7 वर्ष का बेटा कपिल, नौ साल की बेटी हेमा स्कूल गए हुए थे। मां खेत पर घास लेने गई हुई थीं। इस बीच पत्नी नीरज (28) ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ समय बाद सास चंद्रवती नीरज को खेत से घास लाने के लिए बुलाने पहुंची तो बहू को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाने पहुंचीं। 

जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता अशोक निवासी रहमापुर चोंचईं थाना बरला के साथ मायके पक्ष की महिलाओं थाने पहुंच गईं। महिलाएं थाने के गेट पर रोने लगीं। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया। पति का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। सुबह पत्नी ने उसे खाना खिलाकर काम पर भेजा था। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


मां हम स्कूल से आ गए...
बेटा-बेटी स्कूल से लौटे तो मां का शव देखकर उनके आंसू नहीं रूक रहे थे। बच्चे रो-रोकर मां के शव से लिपट कर बस यही कह रहे थे कि मां उठो हम स्कूल से आ गए, पर उनकी मां हमेशा के लिए सो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें