इगलास में चाय की दुकान पर चर्चा करते स्थानीय लोग। संवाद।
- फोटो : CITY OFFICE
जो प्रत्याशी जाति धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास कराएगा। पार्टी बंदी को छोड़कर सर्व समाज के हित के लिए खड़ा रहेगा। ऐसे प्रत्याशी को ही समर्थन दिया जाएगा। हां, यह बात भी जरूर देखेंगे कि प्रत्याशी स्थानीय होना चाहिए। उसी के हिसाब से तवज्जो दी जाएगी। यह कहना था इगलास के अलीगढ़ रोड पर राजेश टी स्टॉल में चुनावी चाय पर स्थानीय लोगों का।
जसपाल सिंह ने कहा कि साथ सुथरे छवि वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे। नहीं तो नोटा का विकल्प दबाएंगे। बलजीत सिंह व प्रमोद कटारा ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास कराएगा। क्योंकि अभी भी इगलास विधानसभा में काफी काम की जरूरत है। विनोद सिंह व नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर प्रत्याशी युवा हो तो ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि युवा जनप्रतिनिधि है जनता के काम में दिलचस्पी लेते हैं। बड़े-बुजुर्ग नेता कुछ ढिलाई बरतते हैं। संजू कुमार गुप्ता व संदीप चौधरी ने कहा कि सभी प्रत्याशी सामने आ जाएंगे तो पहले आकलन करेंगे। दागदार प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर वोट नहीं करेंगे। राजेश कुशवाहा ने कहा कि चुनावी माहौल पांच साल बाद आता है। अब तक जो होता रहा, वह गुजर गया, लेकिन अब प्रत्याशियों से साफ कह देंगे कि अगर काम कराना है तो वोट मांगने आएं। नहीं तो नोटा बटन दबाएंगे।