संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
पाकिस्तान और चीन से हुए युद्ध का हिस्सा रहे एक पूर्व फौजी ने अपना जीवन यापन करने के लिए पेंशन की मांग की है। श्रीराम ने फौज में करीब 14 साल सेवा दी है। घर वापस आने के कई साल बाद वे अपने जीवन यापन के लिए पेंशन की मांग कर रहे हैं। कस्बा मुरसान में मथुरा रोड़ रेलवे स्टेशन के सामने परचून की दुकान चलाने वाले श्री राम मूल रूप से मथुरा जिले की मांट तहसील के गांव भूढ़री के रहने वाले हैं। वह फौज में नायक के पद पर थे।
श्रीराम की माने तो वह सेना की सिग्नल कोर में 12 नवंबर 1995 को भर्ती हुए थे। इस बीच वह 1962 और 1965 में हुए युद्ध का भी वह हिस्सा रहे थे। श्रीराम करीब 95 वर्ष के हो चुके हैं। अब तक उन्हें पेंशन नहीं मिली थी और उन्होंने प्रयास भी नहीं किए। लेकिन अब बुढ़ापे में वह दुकान नहीं चला पा रहे हैं। इसी को लेकर अब उन्होंने पेंशन की मांग की है।