फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का मर्डर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार कर भेजे जेल

Mon, 13 Oct 2025 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हत्या की जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर उसकी पत्नी को घर से व उसके प्रेमी गांव के ही अजीत को खैर-टैंटीगांव रोड पर पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा आदि भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव कलुआ के राजमिस्त्री रिंकू की हत्या उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर कराई थी। हत्या से एक दिन पहले करवा चौथ पर सुहाग की लंबी आयु मांगी, उसी दिन हत्या की पूरी साजिश रची गई और अगले दिन खुद की आंखों के सामने उसी सुहाग की गोली मरवा कर हत्या करा दी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 13 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी देहात अमृत जैन, सीओ इगलास महेश कुमार ने 13 अक्तूबर को प्रेसवार्ता में बताया कि 11 अक्तूबर देर शाम रिंकू की गांव रफायतपुर के पास उस समय हत्या हुई। जब वह अपनी पत्नी को दवा दिलाकर गांव वापस जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्या की जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर उसकी पत्नी को घर से व उसके प्रेमी गांव के ही अजीत को खैर-टैंटीगांव रोड पर पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा आदि भी बरामद किया है। दोनों को 13 अक्तूबर को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें