फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को, हुई रिहर्सल, स्नातक-परास्नाक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में

Mon, 13 Oct 2025 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जिसमें कुलाधिपति व राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की रिहर्सल - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में होगी। विवि प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है। इसलिए महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समय से पूर्ण कर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालयों की अनुशंसा व विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया के लिए पोर्टल पुनः खोला गया था। महाविद्यालयों में स्नातक की पढ़ाई एक अगस्त और परास्नातक की पढ़ाई 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेशानुसार मंडल के सभी महाविद्यालयों में सेमेस्टर का पाठ्यक्रम अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जारी शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26 का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पदक प्राप्त करने के लिए हुई रिहर्सल
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए वीसी प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में रिहर्सल हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, आयोजन समितियों के समन्वयक, सह-समन्वयक एवं सदस्यगण, स्वर्ण पदक व कुलाधिपति पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान मंचीय व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की प्रवेश एवं प्रस्थान प्रक्रिया, मंच पर पदक वितरण क्रम, तथा कुलाधिपति व विशिष्ट अतिथियों के स्वागत-सम्मान की रूपरेखा का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन


यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ रही हैं दीक्षांत समारोह में
विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को प्रस्तावित है जिसमें कुलाधिपति व राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें