फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जब मौलाना अबुल आजाद ने सर सैयद की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
मौलाना अबुल आजाद
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के दीक्षांत समारोह में 20 फरवरी 1949 को देश के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने उर्दू भाषा में भाषण दिया था। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि सर सैयद और उनके साथियों ने अलीगढ़ में सिर्फ एक कॉलेज ही स्थापित नहीं किया, बल्कि शिक्षा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए तरक्की पसंद क्षेत्र पैदा किया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. जाकिर हुसैन ने मौलाना आजाद की अगवानी की थी। वह उन्हें स्ट्रेची हॉल तक लेकर आए। मौलाना आजाद ने अपने संबोधन में राजा राममोहन राय और एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय ने जो काम बंगाल में किया, वही 40 साल बाद सर सैयद अहमद ने उत्तर भारत में किया। खासतौर से मुस्लिम समाज के लिए।
एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार के अनुसार, मौलाना आजाद ने सर सैयद की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सर सैयद और उनके साथियों ने अलीगढ़ में सिर्फ एक कॉलेज ही स्थापित नहीं किया, बल्कि शिक्षा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए तरक्की पसंद क्षेत्र पैदा किया। इस क्षेत्र के केंद्र बिंदु सर सैयद अहमद खान थे और उनके इर्द-गिर्द मुल्क के बुद्धिजीवी जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें