फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब: युवक को सांप ने काटा, पर सांप की हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 23 Feb 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सासनी गेट इलाके के विष्णु नाम का युवक नशे का आदी है। वह जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर घूम रहा था। तभी झाड़ी में दिखे एक सांप को उसने पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस लड़के को सांप ने काट लिया था सांप मर गया लड़का जिंदा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप के काटने के बाद आदमी की मौत की खबर तो आती रहती हैं, पर अलीगढ़ में एक नशेड़ी को काटने के बाद सांप की मौत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की किसी भी स्तर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


वीडियो अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में जिला अस्पताल की इसरजेंसी के पास के एक घटनाक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सासनी गेट इलाके के विष्णु नाम का युवक नशे का आदी है। वह जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर घूम रहा था। तभी झाड़ी में दिखे एक सांप को उसने पकड़ लिया।

इस पर सांप ने काटा लिया। कुछ देर बार सांप की मौत हो गई। बाद में विष्णु ने सांप को झाड़ियों में फेंक दिया। यह सब शौचालय के बाहर निगरानी में रहने वाली महिला ने देखा। मगर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। चर्चा यह भी है कि नशेड़ी ने उस सांप को मारकर झाड़ियों में ही फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें