दिव्यांग अपनी समस्या को लेकर तहसील में पहुंचे थे। शिकायत के दौरान डीएम ने देखा कि बुजुर्ग के चश्मे की दोनों डंडियां टूटी हुई थीं और वह धागा बांधकर चश्मे से काम चला रहे थे। उन्होंने तत्काल सीएमओ को निर्देशित किया कि वे बुजुर्ग की आंखों की पहले जांच कराएं और उन्हें नया चश्मा भी उपलब्ध कराएं।
अलीगढ़ की इगलास तहसील में 18 नवंबर को संपूर्ण समाधान कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग बुजुर्ग का चश्मा खराब होने पर उसे बदलवाने के निर्देश सीएमओ को दिए थे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने 20 नवंबर को बुजुर्ग को कलेक्ट्रेट में अपने हाथों से नया चश्मा पहनाया तो उसने दुआएं दी।
विज्ञापन
इगलास के नगला बघिया के दिव्यांग जवाहर सिंह अपनी समस्या को लेकर तहसील में पहुंचे थे। शिकायत के दौरान डीएम ने देखा कि बुजुर्ग के चश्मे की दोनों डंडियां टूटी हुई थीं और वह धागा बांधकर चश्मे से काम चला रहे थे। उन्होंने तत्काल सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को निर्देशित किया कि वे बुजुर्ग की आंखों की पहले जांच कराएं और उन्हें नया चश्मा भी उपलब्ध कराएं।
सीएमओ ने बुजुर्ग की आंखों का परीक्षण कराया और उन्हें एक चश्मा भी उपलब्ध कराया। फिर बुजुर्ग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम ने अपने हाथों से उन्हें चश्मा पहनाया। इससे गद्गद बुजुर्ग ने जिले के मुखिया को दुआएं भी दीं।