फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopashtami: हल्दी-रोली से गौमाता व बछड़े का किया तिलक, खिलाया गुड़ और चना

Mon, 20 Nov 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोपाष्टमी पर महिलाओं ने गौमाता का रोली, हल्दी का तिलक लगाकर पूजा की।  गौमाता को वस्त्र उड़ाकर गुड़, चना ,गेहूं का आटा आदि खिलाया।
विज्ञापन
महिलाएं गाय का पूजन करती हुईं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की वैद्य नगरी विजयगढ़ कस्बा में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह स्नान करके गौमाता व बछड़े की पूजा की। गौमाता को वस्त्र उड़ाकर गुड़, चना ,गेहूं का आटा आदि खिलाया।

विज्ञापन



20 नवंबर को सुबह से ही महिलाएं गौशाला व गलियों में पहुंची, जहां महिलाओं ने गौमाता का रोली, हल्दी का तिलक लगाकर पूजा की। सुबह से ही गौशालाओं पर महिलाओं की भीड़ लग गई। सिद्धेश्वरी देवी तलावरधाम गौशाला पर महिलाएं पहुंची। गौ सेवकों ने गौमाता के लिए गौशाला में धन व चारा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित परम किशोर शर्मा ने बताया हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का बड़ा महत्व है। गौमाता की पूजा करने से अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं, जो महिलाएं भोजन से पहले पहली रोटी गौमाता को निकालती हैं, उनका परिवार सुख, समृद्धि, धन-धान्य से भर जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें