फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटे का ऑपरेशन कराने गए जयपुर, घर से चोरी हुआ अनाज, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

Fri, 22 Dec 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित अपने बीमार बेटे का ऑपरेशन कराने जयपुर गया था। इसी बीच पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों ने उनके घर का ताला तोड़कर अनाज चोरी कर लिया। वापस आने पर पीड़ित परिवार ने गांव के ही दो आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अनाज के साथ पकड़े गए दो आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता निवासी एक परिवार के लोग बीते दिनों अपने बीमार बेटे का ऑपरेशन कराने जयपुर गए थे। इसी बीच पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों ने उनके घर का ताला तोड़कर अनाज चोरी कर लिया। वापस आने पर पीड़ित परिवार ने गांव के ही दो आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। 22 दिसंबर को पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया है कि गांव नगला रंजीता निवासी गुड़िया देवी पत्नी स्व.अशोक कुमार ने तहरीर में बताया था कि 15 दिसंबर को वह अपने बीमार बेटे गोलू का ऑपरेशन कराने जयपुर गए हुए थे। पांच दिन बाद वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रखे करीब पांच क्विंटल गेहूं के साथ कुछ अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने 22 दिसंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम कान्हा पुत्र रामवीर व गौरव पुत्र रवेंद्र सिंह निवासी गांव नगला रंजीता बताया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब तीन क्विंटल गेहूं बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें