फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: तेज बारिश से नगर निगम की खुली पोल, घर-दुकानों में घुसा पानी, सड़क पर चलने लगी नाव

Mon, 01 Sep 2025 01:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारिश का पानी शहर की कॉलोनियों के घरों और दुकानों में घुस गया। लोग बाल्टी से पानी को बाहर फैंकते भी नजर आए। शहर की मुख्य सड़क रामघाट रोड, मेरिस रोड आदि पर भी पानी भर गया। रामघाट रोड पर तो लोगों ने नाव भी चलाई।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर बारिश के पानी में नाव चलाता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में देर रात से बारिश शुरू हुई। सुबह होते-होते बारिश तेज हो गई। इस बारिश ने नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर की कॉलोनियों की गलियां ही नहीं मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया। यहां तक की बारिश के पानी में लोगों ने नाव तक चलाई। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। 

विज्ञापन


31 अगस्त को बारिश बेशक कम हुई, पर 1 सितंबर को रात दो बजे से बारिश ऐसी शुरू हुई कि सुबह 9 बजे जाकर बंद हुई। लगभग सात घंटे तक बारिश होने से शहर की अधिकतर कॉलोनियों में पानी भर गया। पानी से नालियां और सड़कें एक नजर आ रही थीं। छतों के पंदारे भरकर चल रहे थे। क्वार्सी बाईपास स्थित बंबा ऊपर तक भरकर चल रहा था। बंबा कई जगहों पर कटा और उसका पानी संजय कॉलोनी, गोविंद नगर में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का पानी शहर की कॉलोनियों के घरों और दुकानों में घुस गया। लोग बाल्टी से पानी को बाहर फैंकते भी नजर आए। शहर की मुख्य सड़क रामघाट रोड, मेरिस रोड आदि पर भी पानी भर गया। रामघाट रोड पर तो लोगों ने नाव भी चलाई। बारिश से जहां एक ओर जलभराव से परेशानी महसूस हुई, वहीं मौसम सुहाना हो गया। तापमान भी कम हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें