फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरी नगर में पहुंचे पानी के टैंकर, खराब ट्यूबवेल भी सही होगा

विज्ञापन
नगर निगम पहुंचे हेल्प डेस्क के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला में शुक्रवार को पला फाटक, डोरी नगर वार्ड नंबर 6 में जबरदस्त पेयजल संकट के संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार की सुबह हेल्प डेस्क इंडियन के सदस्य नगर निगम पहुंचे। इसके बाद आंशिक रूप
विज्ञापन

से समस्या का समाधान हो सका। पिछले करीब एक महीने से डोरी नगर व राठी नगर के लोेग पेयजल के लिए परेशान थे। पूर्व विधायक विवेक बंसल व अन्य नेताओं से मामले की शिकायत की गई थी।
शुक्रवार को इलाके के लोगों ने मांग की कि अगर पूरा पानी नहीं मिल सकता है तो एक फिलहाल टैंकर ही उपलब्ध करा दिया जाए। इसके बाद हेल्प डेस्क संस्था के सदस्य क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ नगर निगम पहुंचे और सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह से मुलाकात कर पानी की व्यवस्था कराने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने शाम तक ट्यूबवेल सही करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने अधीनस्थों को जल्द से जल्द क्षेत्र में पेयजल संकट हल करने के निर्देश दिए हैं। जेई के माध्यम से वहां पानी का टैंकर पहुंचाया गया। नगर निगम पहुंचने वालों में हेल्पडेस्क डेस्क इंडियन इंडिया प्रमुख रूपेश पाठक , नरेंद्र शर्मा नंदा, उमेश शर्मा ढोलू, पुरु पाठक, लोकेश उपाध्याय, संजय तोमर, नरेंद्र गुप्ता, बनी सिंह, संतोष शर्मा आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें