वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सड़क पर उतर गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। रोड स्वीपिंग मशीन से धूल हटवाए गए और पौधों पर पानी का छिड़काव कर धूल हटाए गए।
शहर में वायु प्रदूषण का स्तर मानक से कई गुना अधिक है। मंगलवार सुबह प्रदूषण का स्तर 146.4 एक्यूआई, दोपहर में 137.4 एक्यूआई और शाम में 86.3 एक्यूआई था, जबकि मानक 60 एक्यूआई है। प्रदूषण की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने शहर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर है। खुले में कूड़ा-करकट जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को मानिक चौक, दीवानी कचहरी, कठपुला, सारसौल, नौरंगाबाद, रामलीला ग्राउंड, कठपुला, जीटी रोड, दीवानी कचहरी से शमशाद मार्केट, लाल डिग्गी से स्टेट बैंक क्षेत्र में अभियान चलाकर धूल कराकर धूल हटवाई गई।