फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद, सराय हरनारायण से लेकर शाहजमाल तक पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोगों का चैन छिन गया है। ऊपर से बिजली-पानी की समस्या से कई क्षेत्रों में नागरिक दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं। नौरंगाबाद, सराय हरनारायण से लेकर शाहजमाल के तेलीपाड़ा तक लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद के कुम्हार वाली गली एवं प्रेम मेटल वाली गली में कई दिनों से जलापूर्ति ठप है। आसपास के अधिकतर नल खराब पड़े हैं। नगर निगम द्वारा एक दो दिन बाद टैंकर भेजा जाता है तो पानी के लिए मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। भीतर गली तक टैंकर पहुंचने से पहले ही खाली हो जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगाें ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से शिकायत की है। ऐसी ही स्थिति सराय हरनारायण एवं आसपास के क्षेत्रों में है। शाहजमाल के तेलीपाड़ा के लोग दो दिन पहले नगर निगम में पहुंचे थे। मंगलवार को भी प्रदर्शन किया, लेकिन उनके लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं हुआ है। आलम यह है कि लोग दूर-दूर से घरेलू इस्तेमाल के लिए रिक्शे से पानी ला रहे हैं। मोहल्लों में एकाध लोगों के घर में सबमर्सिबल है। कभी-कभी पानी भर देते हैं। महिला, बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार लोगों की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गई है। नगला मसानी के मोतीविहार, आईटीआई रोड सहित अन्य कई क्षेत्रों में भी पानी की समस्या है।
बिजली ने बढ़ा दी है परेशानी
पानी की समस्या के पीछे बिजली भी जिम्मेदार है। सासनीगेट क्षेत्र में सबसे अधिक समस्याएं हैं। दिन और रात मिलाकर घंटों तक बिजली कटौती हो रही है। ट्रिपिंग की भी समस्या है। इससे पानी की टंकी भरने में समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रेशर नहीं बनने के कारण ऊपरी इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जयगंज एवं आसपास के लोग बेहद परेशान है। अधिशासी अभियंता पी राम का कहना है कि सासनीगेट क्षेत्र में कुछ प्वाइंट्स हैं, जहां समस्या है। पुरानी केबल बदले जा रहे हैं। ओवरलोडिंग से भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। ट्रांसफार्मर का लोड वैलेंस किया जा रहा है। हम लोग समस्या दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराय हरनारायण में पानी की दिक्कत होने की समस्याएं सामने आई है। लाइट एवं वोल्टेज की वजह से भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो रही है। लाइट आने-जाने से जलापूर्ति प्रभावित होती है। प्रेशर नहीं बनने के कारण ऊंचाई वाले जगहों पर पानी नहीं पहुंच पाता है। सराय हरनारायण, तेलीपाड़ा सहित अन्य जगहों की समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें