फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में पुलिस सर्किलों के पुनर्गठन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस में नए थाना व चौकियों की स्थापना के बाद अब सीओ सर्किल क्षेत्रों के पुनर्गठन की तैयारी चल रही है। इसके लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत जिले के सबसे बड़े बरला व दूसरे नंबर के अतरौली सर्किल को विभाजित कर छर्रा को नया सर्किल बनाने की तैयारी है। यह प्रस्ताव पीएचक्यू भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही जल्द यह व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। छर्रा के नया सर्किल बनने पर उसका मुख्यालय कस्बा छर्रा में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

अब तक जिले में 8 सर्किल हैं, जिनमें चार शहर क्षेत्र में और चार देहात क्षेत्र में आते हैं। इनमें सबसे बड़ा सर्किल बरला और दूसरे नंबर पर अतरौली सर्किल है। बरला में पांच व अतरौली में चार थाने आते हैं। पुनर्गठन के तहत छर्रा में चार थाने व बरला में तीन और अतरौली में तीन थाने का प्रस्ताव है। अतरौली में तीसरा नया गोधा थाना शामिल रखा जाएगा जो अब तक सर्किल तृतीय में है। वहीं दूसरा नया थाना महुआ खेड़ा सर्किल द्वितीय में शामिल करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जो अब तक सर्किल तृतीय में है। इस तरह सर्किल तृतीय के पांच थानों का बोझ भी कम होगा।
-बरला सर्किल में थाना बरला, अकराबाद व विजयगढ़। मुख्यालय पनैठी।
-छर्रा सर्किल में थाना गंगीरी, छर्रा, दादों व पालीमुकीमपुर। मुख्यालय छर्रा।
-अतरौली सर्किल में अतरौली, हरदुआगंज व गोधा। मुख्यालय अतरौली।
-शहर तृतीय सर्किल में सिविल लाइंस, क्वार्सी व जवां। मुख्यालय पुलिस दफ्तर।
-शहर द्वितीय सर्किल में बन्नादेवी, गांधीपार्क व महुआ खेड़ा। मुख्यालय सुरक्षा विहार।
अब तक ये हैं आठ सर्किल
-शहर प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गभाना सर्किल शहर क्षेत्र में।
-खैर, इगलास, बरला, अतरौली सर्किल देहात क्षेत्र में।
जिले की भौगोलिक दृष्टि से व नए थानों के सृजन के बाद सर्किल क्षेत्रों के पुनर्गठन व नए सर्किल के सृजन की जरूरत है। इसके लिए पीएचक्यू को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। प्रयास किया जाएगा कि जल्द यह प्रस्ताव मंजूर हो और इस व्यवस्था को लागू किया जाए। इस प्रस्ताव के तहत छर्रा में नया सर्किल बनाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें