फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर काट दिया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सरायवली वाल्मीकि बस्ती निवासी राजू का नाम बीएलओ ने मृत मतदाताओं की सूची में डाल दिया, जिससे उनका वोट कट गया। अब वह खुद के जिंदा होने का सबूत लेकर वोट बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित राजू ने बताया कि बीएलओ कभी उनके घर नहीं आईं। किसी से पूछकर औपचारिकता पूरी कर ली और उन्हें मृत सूची में शामिल कर दिया। जब मतदाता सूची जारी हुई तो उनका नाम कट गया। बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। इधर, बीएलओ मीना देवी ने बताया कि दो दशक पहले इसी मोहल्ले के इसी नाम के दूसरे व्यक्ति का निधन हो गया था। इसी गलतफहमी में उनका नाम मृत सूची में शामिल हो गया। इस गलती को सुधारा जा रहा है। जल्द ही उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि शिकायत उनके पास नहीं आई है। फाॅर्म-6 भरवाकर जीवित व्यक्ति का वोट पुन: बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें