टप्पल थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर से तीन दिसंबर को लापता हुई एक मानसिक अस्वस्थ किशोरी का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित पिता चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी बेटी का पता नहीं चला तो वह आत्मदाह/आत्महत्या अथवा अनशन पर बैठे जाएंगे।
पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अगवा करने वाले युवक के संबंध एक स्थानीय भाजपा नेता से हैं। इसीलिए पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से कतरा रही है। उन्होंने एसएसपी और डीआईजी कार्यालयों के चक्कर काटे व कार्रवाई की मांग पर धरना भी दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शुक्रवार को एसपी देहात से मुलाकात की। टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि टीम जांच पड़ताल में जुटी है। तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है व अन्य नामित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।