26 अप्रैल को अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ हिस्सों में जबकि 7 मई को हाथरस लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ हिस्सों में मतदान होगा। अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक मे लोगों को प्रेरित किया गया कि वह अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
19 अप्रैल को लोधा ब्लॉक परिसर में मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करें।
खंड विकास अधिकारी आदिल फैज ने बताया कि 26 अप्रैल को अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ हिस्सों में जबकि 7 मई को हाथरस लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ हिस्सों में मतदान होगा। लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मतदान अवश्य करें। मानव शृंखला में जिला विकास अधिकारी संग समाज कल्याण, शिक्षा और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।