फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटा, घर से बाहर निकाला, पुत्र के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Fri, 19 Apr 2024 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना गंगीरी के गांव भदरोई में छोटे बेटे ने मां-बाप के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बुजुर्ग दंपति ने थाने में अपने छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी ही जमीन में जब बुजुर्ग मां-बाप ने अपना हिस्सा मांगा, तो बेटे को वह नगवार गुजरी। बेटे ने मां-बाप को पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। मां-बाप ने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


थाना गंगीरी के गांव भदरोई निवासी बुजुर्ग दंपति रानी देवी पत्नी भगवानसिंह ने बताया कि तीन बेटे हें। तीनों बेटों ने जमीन के तीन हिस्से कर दिए। मां-बाप ने जमीन में एक हिस्सा मांगा, तो छोटा बेटा शराब पीकर रोजाना उनके साथ मारपीट करने लगा। 19 अप्रैल की सुबह छोटे बेटे ने मां-बाप के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बुजुर्ग दंपति ने थाने में अपने छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें