अलीगढ़ के ऐतिहासिक धर्म स्थल 84 कोस की परिक्रमा में क्यों नहीं है? भगवान श्रीकृष्ण की आस्था और आराधना की निशानी पलवल क्षेत्र के बाबा बल्लभ दास और सूर्य देव का ऐतिहासिक मंदिर, बेसवा का धरणीधर सरोवर, चंडौस का भोजताल, महानगर के खेरेश्वर धाम व अचल ताल जैसे तीर्थधामों को ब्रज 84 कोस की परिक्रमा से क्यों काटा गया।
अलीगढ़ को 84 कोस परिक्रमा से अलग रखने पर अब आवाज उठने लगी है। पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने अलीगढ़ को 84 कोस की परिक्रमा से काटने पर इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि अलीगढ़ के ऐतिहासिक धर्म स्थल 84 कोस की परिक्रमा में क्यों नहीं है? भगवान श्रीकृष्ण की आस्था और आराधना की निशानी पलवल क्षेत्र के बाबा बल्लभ दास और सूर्य देव का ऐतिहासिक मंदिर, बेसवा का धरणीधर सरोवर, चंडौस का भोजताल, महानगर के खेरेश्वर धाम व अचल ताल जैसे तीर्थधामों को ब्रज 84 कोस की परिक्रमा से क्यों काटा गया।