फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव खुलावली के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
 संजय कुमार का फाइल फोटो  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खुलावली निवासी एक युवक की बुलंदशहर के ठंडी प्याऊ चौकी के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र डम्बर सिंह पिलखुआ हापुड़ के निकट स्थित एक दूध की डेयरी में काम करता था। वहीं पर किराये के कमरे में रहता था। पत्नी के गर्भवती होने के चलते संजय कुछ दिनों से रोजाना घर से ही डेयरी पर काम करने जाता था। बुधवार सुबह डेयरी पर जाते समय बुलंदशहर के हाइवे पर स्थित ठंडी प्याऊ चौकी के निकट एक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में संजय की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार दोपहर शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें