फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी फोन कॉल से सवा लाख रुपये की ठगी

Fri, 02 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक व्यक्ति से फर्जी फोन कॉल पर सवा लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी देवेंद्र मणि गुप्ता को एक फर्जी काल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम पिंकू पाठक बताया। उसने कहा कि रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती हैं और तुरंत रुपयों की आवश्यकता है, नहीं तो डाॅक्टर ऑपरेशन नहीं करेगा। देवेंद्र मणि ने इस व्यक्ति पर विश्वास कर लिया। इस व्यक्ति ने गूगल पे के जरिये युवक के खाते से सवा लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी देहात पलास बंसल के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें