फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डिग्री कॉलेज में बोलकर नकल कराने का वीडियो वायरल, वीसी ने बनाई जांच समिति, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

Thu, 21 Dec 2023 03:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अतरौली के एक डिग्री कॉलेज का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका बोलकर नकर करा रही है। विवि ने मामले पर जांच बैठा दी है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नकल करता छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बोलकर नकल कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब का है और किस विषय की परीक्षा का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो के आधार पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंद्रशेखर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन



अतरौली क्षेत्र यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल कराने के मामले में देश भर में सुर्खियों में रहा है। अब अतरौली का नाम उच्च शिक्षा में नकल कराने में कुख्यात होने लगा है। 20 दिसंबर को डिग्री कॉलेज के एक परीक्षा कक्ष में सोशल मीडिया पर बोलकर नकल कराने का वायरल वीडियो सामने आया। वीडियो में एक परीक्षार्थी दूसरे की कॉपी से नकल करते हुए दिख रहा है। उसके पीछे कुछ अन्य परीक्षार्थी भी बैठे दिख रहे हैं। साथ ही एक शिक्षिका की प्रश्नों के उत्तर बोलते हुए नकल कराने की आवाज आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सकुशल चल रही हैं। अतरौली तहसील क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में नकल कराने का वीडियो वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वीडियो कब और किस प्रश्न पत्र की परीक्षा का है, इस बारे में समिति गठित करके उसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें