पति-पत्नी के विवाद में आरोपी बंदी श्यामवीर को सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेशी पर लाया गया। इस पूरे मामले में बंदी को लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कलक्ट्रेट स्थित परिसर में 1 सितंबर को हाथ में हथकड़ी पहले घूमते एक बंदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र में 31 अगस्त को एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति श्यामवीर को शांतिभंग के अंदेशे में बंदी बना लिया। 1 सितंबर को पुलिस उसे पेशी के लिए कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में लेकर पहुंची।
इस बीच बंदी हाथ में हथकड़ी पहने हुए कलक्ट्रेट में इधर-उधर घूमने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस कर्मियों की लापरवाही बरते जाने की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।