फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गणेश पूजा पंडाल गिरने से आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा, असपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

Mon, 01 Sep 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सराय लवरिया में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। इसके पास में गणेश भक्तों ने पंडाल सजा रखा है। 31 अगस्त देर रात तेज बारिश और हवा के कारण पंडाल गिर गया, बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में गणेश पूजा पंडाल गिरने से पास में लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर बाबा साहेब के अनुयायियों में आक्रोश पैदा हो गया।

विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। इसके पास में गणेश भक्तों ने पंडाल सजा रखा है। 31 अगस्त देर रात तेज बारिश और हवा के कारण पंडाल गिर गया, बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर अनुयायियों में रोष फैल गया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर शिवप्रसाद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि लोगों की मांग पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें