फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में जीत एएमयू में युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम की 41 वर्ष के बाद कामयाबी पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने हर्ष व्यक्त किया और टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत के स्पोर्ट्स इतिहास में एक बड़ा क्षण है। हमारी हाकी टीम ने 41साल के बाद ओलंपिक पदक के साथ वापसी की है। इस जीत का बड़ा महत्व है। यह एएमयू और पूरे देश में युवा एथलीटों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

जीत के तुरंत बाद छात्रों और विश्वविद्यालय खेल समिति के सदस्यों ने जश्न में हाकी और एथलेटिक्स मैदान की ओर मार्च किया। जनसंपर्क कार्यालय में एएमयू पीआरओ उमर एस पीरजादा द्वारा मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र और ओलंपिक में खेल चुके भारतीय हॉकी टीम के सदस्य पदक विजेताओं की सूची
1- अर्जुन अवार्डी जफर इकबाल (ओलंपियन-मास्को 1980, कप्तान भारतीय टीम-लास एंजिल्स 1984, कप्तान भारतीय टीम- एशियाई खेल1982, राष्ट्रीय हॉकी कोच 1993-94)
2-अर्जुन अवार्डी गोविंदा (ओलंपियन-म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976)
3-मेजर शकूर (ओलंपियन-लंदन 1948)
4-मसूद मिन्हाज (ओलंपियन-लास एंजिल्स 1932)
5- जोगेंद्र सिंह (ओलंपियन-रोम 1960, टोक्यो 1964)
6- इनामुर रहमान (ओलंपियन-मेक्सिको 1968)
7- फिरोज खान (ओलंपियन एम्स्टर्डम-1928)
8- एहसान मोहम्मद खान (1936 गोल्ड मेडलिस्ट)
9- दोराई स्वामी (ओलंपियन-मलेशिया)
10- असलम शेर खान (ओलंपियन म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976)
11- असद एएच किदवई (ओलंपियन)
12- अनवर अहमद (ओलंपियन)
13-अली सईद (ओलंपियन टोक्यो जापान 1964)
14- अख्तर हुसैन हयात (ओलंपियन लंदन 1948)
15- अब्दुल कय्यूम (ओलंपियन लंदन 1948)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें