फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे में टकराए वाहन, 20 घायल

Sat, 17 Jan 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 दिल्ली कानपुर हाईवे राजमार्ग पर टकराए वाहन। - फोटो : samvad
विज्ञापन
घने कोहरे में शुक्रवार की सुबह सात से आठ बजे के बीच दिल्ली-कानपुर हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें एक दर्जन से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकराए। हादसों में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

पहला हादसा सुबह करीब सात बजे लोधा के गांव चिकावटी कट के समीप हुआ। पंजाब के मोहाली से फर्रुखाबाद जा रहे मैक्स सवार लोग घायल हो गए। मैक्स चालक विमल निवासी गांव कुराली, जिला मोहाली (पंजाब) ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घने कोहरे के कारण धीमी गति से गाड़ी चला रहे थे। अचानक पीछे से आए ट्रक ने मैक्स में टक्कर मार दी। इससे मैक्स सवार सोनी पत्नी मनोज, राधा पुत्री सचिन, पवन पुत्र संजय, रामराज पुत्र संजय, सलोनी पुत्री संजय, अक्षयलाल पुत्र रामसनेही, रामलड़ैती पुत्र रामसनेही, आर्यन पुत्र मनोज, पूनम पत्नी सच्चिदानंद निवासीगण ग्राम अटसैनी थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद घायल हो गए।
दूसरा हादसा इसी स्थान से करीब 200 मीटर दूर हुआ। ट्रक चालक शिवम निवासी गांव गणेशपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ने दी तहरीर में बताया कि वह गाजियाबाद से बलिया जा रहे थे। आगे मैक्स गाड़ी के हादसे को देखकर उन्होंने करीब 200 मीटर पहले ही ट्रक हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था। घने कोहरे में पीछे से आया एक ट्रक उनके ट्रक से टकराया। उसके पीछे दूसरा ट्रक और उसमें पीछे से करीब आधा दर्जन कारें एक-दूसरे से टकराती चली गईं।
विज्ञापन

इस हादसे में मनोजनिवासी ग्राम मजूपुर जनपद कन्नौज, शिवेंद्र सिंह निवासी जयसिंहपुरा, कन्नौज, शिवम निवासी गणेशपुर, कुरावली जिला मैनपुरी, वाहिद निवासी मोहनगंज, अमेठी घायल हुए हैं।

एंबुलेंसों के जरिये अस्पताल पहुंचाए गए घायल
सूचना पर लोधा थाना पुलिस तत्काल पहुंच गई। एंबुलेंसों के जरिये घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। सलोनी, पूनम और वाहिद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

क्षतिग्रस्त वाहन थाने में खड़े करवाए
लोधा थाना पुलिस के अनुसार सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के साथ जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया है। बताया कि घने कोहरे और दृश्यता कम होने के कारण यह हादसे हुए हैं। वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें