फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दानपात्र और घंटे सहित पीतल की मूर्तियां भी उठा ले गए चोर

Sat, 17 Jan 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात गांव शाहगढ़ के चार मंदिरों में एक-एक कर चोरी हुई। मंदिरों के दानपात्र और घंटों भर से मन नहीं भरा तो पीतल की मूर्तियां भी चोर उठाकर ले गए। शुक्रवार की सुबह जैसे ही ग्रामीणों को खबर लगी तो रोष फैल गया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस सहित सीओ बरला और एसपी देहात भी गांव पहुंच गए। एसपी देहात ने मंदिरों का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से जानकारी ली। थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों की तलाश में सर्विलांस सहित पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव शाहगढ़ के मनीपुर मार्ग स्थित चार मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया। श्रीराम मंदिर धर्मशाला से तीन घंटे, शिव मंदिर दो घंटे, बालाजी मंदिर से एक घंटा और दानपात्र से नकदी निकालकर ले गए। इसके अलावा जाहरवीर बाबा मंदिर में दानपात्र से नकदी के अलावा पीतल की मूर्ति भी उठा ले गए हैं। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तब चोरी की घटनाओं के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें