फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझा घर का चिराग: वैष्णो देवी गए क्रिकेट खिलाड़ी की गिरने से मौत, मां-बहन रह गईं अकेली

Sat, 24 Aug 2024 11:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयंत चौधरी पेशे से क्रिकेटर था। वह जम्मू क्रिकेट खेलने गया था। 23 अगस्त को जम्मू में मैच होना था। वह 21 जुलाई को जम्मू पहुंच गया था। इसलिए अपने साथी के साथ वैष्णोदेवी दर्शन करने के लिए रवाना हो गया। चढ़ाई के समय किसी तरह पहाड़ी से गिरने पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्रिकेटर जयंत चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बन्नादेवी स्थित नई बस्ती के रहने वाले क्रिकेटर जयंत चौधरी वैष्णो देवी दर्शन को जाते समय किसी तरह गिरने से मौत हो गई। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। यहां से परिवार पहुंच गया है और पोस्टमार्टम आदि के बाद 24 अगस्त को शव घर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बताया गया है कि जयंत चौधरी पेशे से क्रिकेटर था। वह जम्मू क्रिकेट खेलने गया था। 23 अगस्त को जम्मू में मैच होना था। वह 21 जुलाई को जम्मू पहुंच गया था। इसलिए अपने साथी के साथ वैष्णोदेवी दर्शन करने के लिए रवाना हो गया। चढ़ाई के समय किसी तरह पहाड़ी से गिरने पर उसकी मौत हो गई। 

हालांकि उसे अस्पताल भी ले जाया गया। मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर यहां से परिजन भी रवाना हो गए थे। शव के शनिवार को आने की उम्मीद है। बताया गया है कि उसके पिता की डेढ़ दशक पहले मौत हो चुकी है। वह घर में इकलौता बेटा था। अब मां व बहन अकेली रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें