फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित करेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 द्वितीय चरण आज से प्रारंभ होने जा रहा है। 20 हजार 492 बच्चे एवं 4401 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कोविड काल में स्वास्थ्य से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
अब हालात बदलने एवं स्थिति में सुधार होने के बाद टीकाकरण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। सात मार्च से 14 मार्च के बीच मिशन इंद्रधुनष 4.0 का प्रथम चरण आयोजित किया गया था। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि प्रथम चरण में 21 हजार 381 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था और 23 हजार 16 बच्चों को टीका लगाया गया था। इसी तरह लक्ष्य 4827 के बदले 9105 गर्भवती महिलाओं को टीके लगे थे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण 4 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जो 11 अप्रैल 2022 तक चलेगा। इसमें 20 हजार 493 बच्चे एवं 4401 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लक्ष्य अपडेट भी किए जाएंगे।
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर टीका लगना जरूरी होता है। सोमवार से एक सप्ताह का अभियान शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल हुई थी। इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद के साथ अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पेंटा, आईटीवी, पीसीवी, रोटा, एमआर, डीपीटी, हेपेटाइटिस बी आदि की खुराक दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया जाता है। निर्धारित समय पर बूस्टर डोज भी दी जाती है।
विज्ञापन

- शरद गुप्ता, उप प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें