फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : मलिन बस्तियों में लगाएंगे शिविर, करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

5 से 12 साल के बच्चों के कोविड रोधी टीकाकरण की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन बच्चों को कोविड से बचाने के लिए समाजसेवी संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। खासकर मलिन बस्तियों में शिविर आयोजित कर बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। साथ ही, अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों की अपील की वीडियो प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर मो. फुरकान ने बताया कि पढ़े लिखे अभिभावक समझदार हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य मलिन बस्तियां और विभिन्न कालोनियां रहेंगी, क्योंकि इन क्षेत्रों के लोग टीकाकरण में कम रुचि दिखाते हैं। इसीलिए कोविड रोधी टीकाकरण प्रारंभ होगा तो स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर छोटे बच्चों को सुरक्षित करेंगे। उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों के टीकाकरण में अहम भूमिका अभिभावकों की है। हम चिकित्सकों की अपील वाली वीडियो साझा कर अभिभावकों की शंकाओं को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें