फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छोटे पर्दे पर अलीगढ़ का नाम रोशन कर रहे दिव्य निधि शर्मा

विज्ञापन
अलीगढ़ : पुरस्कार के साथ दिव्य निधि शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

टीवी की दुनिया में अलीगढ़ का नाम स्क्रिप्ट राइटर दिव्य निधि शर्मा रोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें टाइल सांग व सीरियल संवाद के लिए दो अवार्ड मिले। दिव्यनिधि अब तक आधा दर्जन से अधिक टीवी सीरियल के लिए कहानी लिख चुके हैं।
दिव्य निधि के पिता विद्यार्णव शर्मा हैं, जो संत फिदेलिस स्कूल में पीआरओ हैं। वह पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एएमयू से बीए करने के बाद दिव्य निधि मुंबई चले गए। उन्होंने अम्मा जी गली सीरियल बनाया, जो अलीगढ़ के अशोक नगर की थीम पर बनाया था। उसके बाद कई सीरियलों की स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने ओटीटी पर प्रसारित इंडिया वाली मां सीरियल का टाइल सांग जब तू चले तो जमीं जब तू चले तो आसमां लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें स्क्रीन राइजिंग एसोसिएशन की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गीतकार अवार्ड दिया गया। स्टार प्लस व हॉट स्टार पर प्रसारित सीरियल अनुपमा में संवाद के लिए इंडिया टेलीविजन एसोसिएशन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का अवार्ड दिया। दिव्य निधि ने बताया कि उन्हें जो अवार्ड मिला है, उसके पीछे लोगों का आशीर्वाद, प्यार और उनकी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें