फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 32 केंद्रों पर कल होगी यूपीएससी की सिविल सर्विस प्री परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 32 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 13634 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को नोडल एवं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले में 32 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थानीय निरीक्षण अधिकारी व 11 मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह 9 :30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्युत, पीने का पानी, शौचालय, सीसीटीवी के अलावा साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य कोई उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा अपनी देखरेख में गोपनीय सामग्री आयोग से प्राप्त होने पर कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाएंगे। परीक्षा संपन्न होने पर सीलबंद परीक्षा सामग्री केंद्र सुपरवाइजर के माध्यम से तस्वीर महल स्थित मुख्य डाकघर में पहुंचाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक को कोविड-19 के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो कमरे रिजर्व में रखने को कहा गया। ताकि कोई परीक्षार्थी कोविड से पीड़ित पाया जाता है या फिर किसी अपरिहार्य स्थिति में कमरा बदलना पड़ता है तो उसकी भी परीक्षा कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें