फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधेड़ उम्र के प्यार पर बरपा हंगामा, थाने पहुंचा मामला

Tue, 04 Jul 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ का एक 50 वर्षीय व्यक्ति शटरिंग का काम करता है। इस व्यक्ति के परिवार और इगलास क्षेत्र के दूसरे समुदाय के परिवार से अच्छे संबंध हैं। आरोप है कि इस परिवार की महिला से अधेड़ का प्रेम प्रसंग चल रहा है। अधेड़ के पत्नी और दो बच्चे हैं, वहीं महिला का पति व बच्चे हैं। प्रेम-प्रसंग का विरोध होने पर अधेड़ अपना घर छोड़कर महिला के पड़ोस में जाकर रहने लगा।
विज्ञापन
प्यार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधेड़ उम्र व्यक्ति के दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम-प्रसंग पर हंगामा हो गया। सोमवार को इस महिला, उसके पति व बच्चों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे अधेड़ को उसके परिजनों ने रास्ते में रोक लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस बीच, परिजनों व अन्य लोगों ने अधेड़ का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


बताते हैं कि अलीगढ़ का एक 50 वर्षीय व्यक्ति शटरिंग का काम करता है। इस व्यक्ति के परिवार और इगलास क्षेत्र के दूसरे समुदाय के परिवार से अच्छे संबंध हैं। आरोप है कि इस परिवार की महिला से अधेड़ का प्रेम प्रसंग चल रहा है। अधेड़ के पत्नी और दो बच्चे हैं, वहीं महिला का पति व बच्चे हैं। प्रेम-प्रसंग का विरोध होने पर अधेड़ अपना घर छोड़कर महिला के पड़ोस में जाकर रहने लगा।

सोमवार को वह महिला, उसके पति और बच्चों के साथ उनकी रिश्तेदारी में गंगीरी गया था। शाम को लौटते समय जलाली क्षेत्र के औसाफली गांव के निकट इन सभी लोगों को अधेड़ की पत्नी, साले और परिजनों ने रोक लिया। कहासुनी के बाद बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि महिला अधेड़ को प्रेम जाल में फंसा कर उसके पैसे उड़ा रही है। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को डॉक्टर के कुछ पर्चे दिखाए, जिस पर अधेड़ ने अपना उपनाम खां दर्ज करा रखा था। पूछताछ के बाद देर शाम थाना पुलिस दोनों पक्षों और उनके वाहनों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


सीओ अतरौली डॉ. कृष्ण गोपाल का कहना है कि ये धर्मांतरण का मामला नहीं है। अधेड़ अपने परिवार को छोड़कर दूसरे समुदाय की महिला के पड़ोस में रहने लगा था। परिजनों काे प्रेम-प्रसंग का शक था। इसी बात पर विवाद हुआ है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें